Vivo T-Series का नया 5G फोन अगले हफ्ते होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

वीवो अपना नया 5G स्मार्टफोन 16 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री। जानें पूरी डिटेल।

 
वीवो 5G फोन लॉन्च इंडिया

वीवो का ये नया 5जी स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है. कंपनी की टी सीरीज में लॉन्च होने वाला ये नया फोन ऑफिशियल लॉन्च के बाद Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन के लिए बननी माइक्रोसाइट से इस बात का पता चला है कि ये फोन दो कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा.

ये भी खुलासा हो गया है कि ये फोन 6500 एमएएच की बैटरी के साथ उतारा जाएगा और 44 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा. वीवो का ये नया 5जी फोन अगले हफ्ते 16 जुलाई दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा.

माइक्रोसाइट पर दिख रहे फोन के बैक पैनल से पता चलता है कि ये फोन हल्के नीले और काले रंग के दो ऑप्शन्स और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा जाएगा. फ्लिपकार्ट के अलावा वीवो इंडिया की ऑफिशियल साइट पर भी माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिससे इस बात का पता चलता है कि कंपनी 11 जुलाई यानी कल और भी नए फीचर्स का खुलासा करेगी.

Vivo T5 Lite 5G फीचर्स (संभावित)

वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ उतारा जा सकता है. इसके अलावा फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है. वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए ये फोन आईपी65 रेटिंग के साथ आएगा, साथ ही इस हैंडसेट में आपको मिलिट्री ग्रैड मजबूती भी मिलेगी. ये लेटेस्ट वीवो फोन कंपनी की ओरिजन ओएस 6 कस्टम स्किन पर काम करेगा. इसके अलावा इस डिवाइस में एआई कैप्शन, एआई क्रिएशन, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, एआई डॉक्यूमेंट्स और प्राइवेट स्पेस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Vivo T4 Lite 5G का लॉन्च प्राइस

पिछले साल जून में वीवो के इस फोन को 9999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रआोसेसर, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है.