Vivo V80 Price in India Leak: वीवो वी80 की लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, 60 हजार से ज्यादा होगी कीमत!

वीवो वी80 की भारत में लॉन्चिंग से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक। Zeiss कैमरा और दमदार बैटरी की जानकारी।
 
Vivo V80 launch date

Vivo V80 की भारत में कीमत लॉन्च से पहले ही लीक होने की खबर सामने आई है. कंपनी ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सामने आई जानकारी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नया V-Series स्मार्टफोन 60 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में बाजार में आ सकता है.

कंपनी पहले ही Vivo V80 के कई फीचर्स की जानकारी दे चुकी है. इनमें डिस्प्ले, Zeiss के साथ तैयार किया गया कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और सॉफ्टवेयर शामिल हैं. फोन में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को ध्यान में रखते हुए कई खास फीचर्स भी दिए जाएंगे.

Vivo V80 की कीमत हुई लीक?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिप्स्टर Ahsan Kharbai (@AHSANKHARBAI) के मुताबिक, Vivo V80 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की बॉक्स MRP 1,19,999 रुपये हो सकती है. हालांकि, बॉक्स पर लिखी MRP आमतौर पर फोन की वास्तविक बिक्री कीमत से ज्यादा होती है. टिप्स्टर का दावा है कि Vivo V80 को भारत में 60 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल कंपनी ने इस कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे लीक जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए.

लीक में फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिए जाने की भी बात कही गई है. इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है. इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग मिलने की जानकारी भी सामने आई है.

144Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले

Vivo ने कंफर्म किया है कि V80 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा. यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी और इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक होगी. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करेगा. डिजाइन के लिए इसमें वन-पीस कोल्ड-कार्व्ड ग्लास बॉडी दी गई है. फोन के पीछे फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा.

Zeiss कैमरा सेटअप पर कंपनी का फोकस

Vivo V80 में कैमरा इसकी बड़ी खासियतों में से एक होगा. फोन में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का नाइट टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा. सेल्फी और ग्रुप फोटो के लिए भी 50 मेगापिक्सल का ग्रुप सेल्फी कैमरा मिलेगा. तीनों कैमरों को Zeiss के साथ मिलकर ट्यून किया गया है. कैमरा सेटअप में 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक जूम सपोर्ट मिलेगा. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन 4K Cinematic Video और 4K 60fps रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा.

इसके अलावा फोन में AI Creative Camera, Live Sticker Collage और AI Diwali Portrait 2.0 जैसे कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे. यानी कंपनी ने इस बार कैमरा और AI इमेजिंग पर खास फोकस किया है.

7,200mAh की बड़ी बैटरी

Vivo V80 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. इसे 90W FlashCharge का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक नेविगेशन और 39.5 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है.

कुल मिलाकर Vivo V80 में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Zeiss कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे. हालांकि, फोन की वास्तविक कीमत और लीक में सामने आए कुछ स्पेसिफिकेशन की पूरी पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.