Vi का नया 4600 रुपये वाला सालाना प्लान: अनलिमिटेड डेटा के साथ और भी बहुत कुछ

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 4600 रुपये का नया एनुअल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया। अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के फायदे जानें। देखें जियो के 3999 रुपये वाले प्लान से इसकी तुलना।

 
बेस्ट सालाना प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया सालाना प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है, वैसे तो कंपनी के पास कई एनुअल प्लान्स हैं लेकिन 4600 रुपए वाला ये नया प्लान बाकियों से अलग है. इस प्लान की खास बात ये है कि ये प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा देता है. यह प्लान Vi की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध है.

Vodafone Idea 4600 Plan के साथ मिलेंगे ये फायदे

वीआई का ये नया प्लान आपको हर रोज 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और साथ ही अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा देता है. वोडाफोन आइडिया का कहना है कि यह अनलिमिटेड डेटा है, लेकिन असल में यह पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है. इसमें हर 28 दिन के लिए 300GB डेटा की लिमिट है. इसके अलावा यूजर्स को 5G डेटा भी मिलता है. ध्यान दें कि 5G डेटा के लिए भी वही कमर्शियल फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू होती है, जिसके तहत हर 28 दिनों में 300GB डेटा मिलता है. इसलिए, चाहे आप 4G इस्तेमाल करें या 5G, FUP डेटा लिमिट एक जैसी ही रहती है.

Vi 4600 Plan Validity

इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है, डेली खर्च की बात करें तो इस प्लान का औसत खर्च प्रतिदिन 12.60 रुपए है. आपको भले ही इस प्लान की कीमत ज्यादा लग सकती है, लेकिन 28 दिन के लिए 300 जीबी डेटा काफी अच्छा है. कीमत इतनी ज्यादा है फिर भी ये प्लान यूजर्स को एडिशनल कोई भी बेनिफिट्स नहीं देता है.

कितने का है Jio का 365 दिन वाला प्लान?

रिलायंस जियो के 365 दिन की वैलिडिटी वाले सबसे महंगे प्लान की कीमत 3999 रुपए है, ये प्लान आपको हर रोज 2.5 जीबी डेटा ऑफर करेगा. इसका मतलब ये हुआ कि 28 दिन में 70 जीबी डेटा आपको मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर करता है.

ये प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है जैसे कि 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल, फ्री 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज, 35100 रुपए की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो का एक्सेस जिसके तहत 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे.