किशोरियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है: वैशाली

107
SHARE

भिवानी।  

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्थानीय पंचायत भवन मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चिकित्सकों द्वारा स्कूली छात्राओं को खानपान और मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने कहा कि विशेषकर किशोरावस्था में शरीर में अनेक तरह के बदलाव आते हैं। इन बदलावों के बारे में किशोरियों को जानकारी होनी चाहिए। अक्सर किशोरियों इन बदलावों से घबरा जाती हैं, जबकि ये सामान्य होते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां को किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। किसी भी प्रकार के शोषण या अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवावस्था में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं ने कहा कि अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और कड़ी मेहनत करें।
कार्यक्रम में डॉ. रुकमनी ने  मासिक धर्म, स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी दी। उप सिविल सर्जन डॉ ज्योति ने स्वच्छता के बारे में विस्तार बताया। नर्सिंग ऑफिसर सरला ने छात्राओं को हाथों की सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि स्वच्छता नहीं रखने से अनेक प्रकार की बीमारी लग जाती हैं। विशेषतौर पर संक्रामक बीमारियां लगने की संभावना सबसे अधिक होती है।
इस दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्वच्छता उत्पाद दिखाए गए। कार्यशाला में विभिन्न स्कूल, कॉलेज और जिला बाल कल्याण परिषद से 150 से अधिक किशोरी लड़कियों ने भाग लिया। जिला वैशाली के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण करवाया गगया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों व अन्य को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में पीएम बीवी समन्वयक शुभम वर्मा, जिला पोषण समन्वयक अतुल धनखड़, सीडीपीओ दर्शना व विभूति व जिले की सभी सुपरवाइजर भी मौजूद रही।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal