विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कस्बा क्षेत्र में लिया पानी निकासी का जायजा

 
विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कस्बा क्षेत्र में लिया पानी निकासी का जायजा

बवानीखेड़ा।

विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने बुधवार को कस्बे के सामान्य अस्पताल सहित विभिन्न जलभराव से प्रभावित कॉलोनी का दौरा कर पानी निकासी का जायजा लिया।

उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पानी निकासी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कस्बे में जल प्रभाव से प्रभावित आबादी क्षेत्र में नियमित रूप से दवाई का छिडक़ाव किया जाए ताकि नागरिकों का मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हो सके।
उन्होंने सामान्य अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर कस्बा व आसपास क्षेत्र से पानी निकासी प्रबंधों का जायजा लेने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चीफ इंजीनियर डॉ. जसवंत सिंह भी बवानीखेड़ा में पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि अत्यधिक बारिश से हल्का बवानीखेड़ा के दो दर्जन से अधिक विभिन्न गांवों के साथ-साथ कस्बे में विभिन्न बस्ती जलभराव से प्रभावित हो गई।

बारिश के साथ ही खेतों की तरफ से कस्बे में खेड़ी दौलतपुर रोड पर नवनिर्मित बाईपास रोड के नीचे की पुलिया से और जमालपुर की तरफ से भुरटाना माइनर से पानी कस्बे में आ गया। इससे जमालपुर रोड की तरफ बस्तियों में, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि के आवास क्षेत्र, बिजली घर क्षेत्र, बस स्टैंड के सामने, नगर पालिका मार्केट, दादी गौरी मंदिर क्षेत्र, वार्ड नंबर 14,15 व 16, बाबा सोमवारी कुटिया क्षेत्र व राजकीय सामान्य अस्पताल जलभराव से प्रभावित हो गया है।
बुधवार को विधायक वाल्मीकि ने कस्बे के सामान्य अस्पताल सहित विभिन्न कॉलोनियों व गांवों का दौरा किया। उन्होंने पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया।

उन्होंने नगर पालिका और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की निकासी में तेजी लाई जाए। जलभराव से प्रभावित लोगों को जानमाल की हानि ना हो। उन्होंंने चिकित्सा अधिकारियों को भलभराव वाले क्षेत्रों में दवाई का छिडक़ाव करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पानी निकासी में संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पानी निकासी को लेकर गंभीर हैं तथा सभी आला अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कस्बा व आसपास क्षेत्र से पानी निकासी प्रबंधों का जायजा लेने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चीफ इंजीनियर डॉ. जसवंत सिंह भी वबानीखेड़ा में पहुंचे। विधायक ने पानी निकास की विस्तार से जानकारी दी और निकासी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

राजकीय कन्या कॉलेज की ऑन लाईन कक्षाएं लगाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान विधायक वाल्मीकि ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए कस्बा स्थित स्वतंत्रता सेनानी ठा. शंभू सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं वे छात्राओं की ऑन लाइन कक्षाएं लगाएं। छात्राओं की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखें।
धीरे-धीरे हो रही है स्थिति सामान्य
विधायक ने कहा कि पानी निकासी नियमित रूप से की जा रही है। ओवरब्रिज के पास पुलिया से पानी के बहाव रोकने के लिए डीसी साहिल गुप्ता द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा ठीकरी पहरा देने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पानी निकासी में एक-दूसरे का सहयोग करें ताकि किसी को भी जलभराव से अधिक नुकसान न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा, एसडीओ जयसिंह, नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग, संजय सैनी, मा. राजेश कुमार, देवेंद्र अत्री, विनीत तंवर, मनीष शंकर, बजरंग तंवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।