भिवानी-मानहेरू में नई पटरी डालने से 11 ट्रेनें कैंसिल
भिवानी और मानहेरू के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते 21 अप्रैल से 11 मई तक 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 16 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
बता दें कि भिवानी मानहेरू के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते भिवानी से रेवाड़ी रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।
ये ट्रेनें की रद्द - गाड़ी संख्या 54787 : भिवानी-रेवाड़ी : 22 अप्रैल से 11 मई तक - गाड़ी संख्या 54788 : रेवाड़ी-भिवानी : 22 अप्रैल से सात मई तक - गाड़ी संख्या 14715 : हिसार-जयपुर : 22 अप्रैल से सात मई तक - गाड़ी संख्या 59632 : हिसार-रेवाड़ी : 21 अप्रैल से 10 मई तक - गाड़ी संख्या 59631 : रेवाड़ी-हिसार : 22 अप्रैल से 11 मई तक - गाड़ी संख्या 14705/06 : भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी : 28 अप्रैल से 8 मई तक - गाड़ी संख्या 14117 : प्रयागराज जंक्शन-भिवानी : 1 मई से 8 मई तक - गाड़ी संख्या 14118 : भिवानी-प्रयागराज जं. : 30 अप्रैल से 7 मई तक - गाड़ी संख्या 14795/96 : भिवानी-कालका-भिवानी : 1 मई से 7 मई तक - गाड़ी संख्या 12555 : गोरखपुर-भठिंडा : 26 अप्रैल से 3 मई तक - गाड़ी संख्या 12556 : भठिंडा-गोरखपुर : 27 अप्रैल से 4 मई तक
ये ट्रेनें आंशिक रद्द - गाड़ी संख्या 09733 : जयपुर-भिवानी : 22 अप्रैल से 7 मई तक, जयपुर से चलेगी व रेवाड़ी तक आएगी। रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी - गाड़ी संख्या 09734 : भिवानी-जयपुर : 22 अप्रैल से 7 मई तक भिवानी के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी। - गाड़ी संख्या 14730 : फाजिल्का-रेवाड़ी : 22 अप्रैल से 7 मई तक भिवानी-रेवाड़ी के बीच रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 54782 : रेवाडी-भठिंडा : 22 अप्रैल से 11 मई तक रेवाड़ी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 54005 : दिल्ली-भिवानी : 22 अप्रैल से 11 मई तक दिल्ली से चलकर भिवानी सिटी तक आएगी। - गाड़ी संख्या 54016 : भिवानी-रोहतक : 22 अप्रैल से 11 मई तक भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से चलेगी। - गाड़ी संख्या 54013 : रोहतक-भिवानी : 22 अप्रैल से 7 मई तक रोहतक से चलकर भिवानी सिटी तक ही आएगी। - गाड़ी संख्या 54018 : भिवानी-रोहतक : 22 अप्रैल से 7 मई तक भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से चलेगी। - गाड़ी संख्या 54015 : रोहतक-भिवानी : 21 अप्रैल से 10 मई तक भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के माध्य आंशिक रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 54014 : भिवानी-रोहतक : 22 अप्रैल से 11 मई तक भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 14738 : तिलकब्रिज-भिवानी : 21 अप्रैल से 7 मई तक तिलकब्रिज से चलेगी और भिवानी सिटी तक ही आएगी। - गाड़ी संख्या 14737 : भिवानी-तिलकब्रिज : 22 अप्रैल से 8 मई तक भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से चलेगी। - गाड़ी संख्या 54634 : लुधियाना-भिवानी : 22 अप्रैल से 7 मई तक हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 54631 : भिवानी-लुधियाना : 22 अप्रैल से 7 मई तक भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 14734 : जयपुर-भठिंडा : 22 अप्रैल से 7 मई तक जयपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 14117 : प्रयागराज-भिवानी : 21 अप्रैल से 30 अप्रैल व 9 मई से 11 मई तक प्रयागराज से चलेगी और भिवानी सिटी तक आएगी।
रूट डायवर्ट - श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर : 22 अप्रैल से 7 मई तक परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-शकूरबस्ती-दिल्ली रहेगा। जिसके चलते भिवानी सिटी, रोहतक व झज्जर स्टेशनों पर ठहरेगी। - अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा : 27 अप्रैल व 4 मई को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार रहेगा और झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। - गोरखपुर-भठिंडा : 21 अप्रैल से 25 अप्रैल एवं 4 मई से 10 मई तक गोरखपुर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर चलेगी। भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। - भठिंडा-गोरखपुर : 22 अप्रैल से 26 अप्रैल एवं 5 मई से 11 मई तक भठिंडा से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक रहेगा। भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहरेगी। - बीकानेर-हरिद्वार : 21, 23, 25, 28 व 30 अप्रैल, 2, 5, 7 व 9 मई को बीकानेर से चलेगी। परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक रहेगा। - हरिद्वार-बीकानेर : 22, 24, 26, 29 अप्रैल, 1, 3, 6, 8 व 10 मई को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार रहेगा। - अजमेर-चंडीगढ़ : 2, 4 व 6 मई को अजमेर से चलेगी। परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक होगा। झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी। - चंडीगढ़-अजमेर - 3, 5 व 7 मई को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रहेगा। झज्जर स्टेशन पर ठहरेगी।

