भिवानी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता

 
भिवानी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता

भिवानी के भीम स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन 30 नवंबर को होगा।

देशभर की 38 टीमों के 1500 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

भीम स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में हेमर थ्रो के मुकाबलों में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरियाणा की दीपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मीनू ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर राजस्थान की खिलाड़ी रही।

1500 मीटर दौड़ में हरियाणा के सोनीपत की मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुस्कान ने 4 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलिंपिक में देश का नाम रोशन करना है।

भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कई टीमों के मुकाबले अभी जारी हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।