हरियाणा में 7 हजार पदों पर भर्ती होगी, CM सैनी ने मंजूरी दी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के खाली पड़े 7,005 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आंगनबाड़ी वर्करों के 25,962 पदों में से 2,549 और हेल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 पद खाली पड़े हैं।
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सरकार से पूछा था कि आंगनबाड़ियों, प्ले-वे में हेल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों की जिलेवार पदों की मंजूरी और वर्तमान में संख्या कितनी है। खाली पदों को कब तक भरे जाने की संभावना है। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जल्द खाली पदों को भरने की बात कही थी।
इसलिए लटका था भर्ती का मामला महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन था। भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर नियुक्ति के लिए चयन मानदंड तैयार करने के मामले के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी। श्रुति चौधरी के जवाब के बाद आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के रिक्त पदों को वर्ष 2025 में भरने की संभावना थी, जो अब पूरी हो गई है।
101 सुपरवाइजरों की भर्ती अटकी सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा भरा जाता है। विभाग द्वारा पहले ही दिसंबर 2022 और जून 2024 हो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को 101 रिक्त पदों की मांग भेजी जा चुकी है। जैसे ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से नियुक्ति की अनुशंसा प्राप्त होगी, सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
वेटिंग लिस्ट वाले डॉक्टर भी जॉइन करेंगे हरियाणा में 7,77 डॉक्टरों में से 531 डॉक्टरों ने जॉइन किया था। वेटिंग के बचे हुए डॉक्टरों को अब मौका दिया जाएगा। जल्द ही 200 डॉक्टर जॉइन करेंगे। अब तक राज्य में 200 डॉक्टरों की बायोमेट्रिक व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है।