भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
भिवानी :
हरियाणा राज्य भारत स्काउट गाइड की शाखा चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप के स्थानीय जिला के कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को संगठन का 75वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्काउट प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित प्रतिभागियों ने रंगोली प्रतियोगिता, पौधारोपण अभियान तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छ और हरित भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी युवा सदस्यों ने एकजुट होकर अपने देश और समाज के लिए कुछ रचनात्मक और सकारात्मक करने का दृढ़ संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह एवं गु्रप कोर्डिनेटर लक्ष्मण गौड व मंच संचालन सह गु्रप लीडर अमित कुमार ने किया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में श्रीमहावीर जैन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्राचार्या एवं गाईड कैप्टन पुष्पा देवी रही।
इस मौके पर ु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह एवं गु्रप कोर्डिनेटर लक्ष्मण गौड ने बताया कि कैंप में करीबन 120 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना, उद्देश्य और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करता है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे देश और समाज के हित में सदैव सक्रिय रहेंगे तथा विकसित युवा-विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान देंगे।
उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को राज्यपाल के भिवानी आगमन पर चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप के बच्चें उनका गार्ड ऑनर के माध्यम से स्वागत भी करेंगे।
गु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह एवं गु्रप कोर्डिनेटर लक्ष्मण गौड ने बताया कि इस दौरान केबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने संदेश पत्र के माध्यम से कहा कि वे स्वयं भी इस गु्रप के पिछले तीन वर्षो से सदस्य है तथा गु्रप की उपलब्धियां व उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल भी सम्मानित कर चुके है।
इसके अलावा गु्रप के सदस्य दो बार नेशनल जंबूरी में भाग ले चुके है तथा अब तीसरी बार 23 नवंबर को 4 बच्चें लखनऊ में नेशनल जंबूरी में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वे सदैव इस गु्रप की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास को गति दी जा सकें।
इसके अलावा केबिनेट रणबीर गंगवा जो कि वर्ष 2022 से इस गु्रप के सदस्य है, उन्होंने भी स्थापना दिवस पर अपना बधाई संदेश भेजा।
अंत में समूह नेता और वरिष्ठ सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया और सभी को संगठन की भावना सेवा ही सर्वोच्च धर्म है को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संगठन के अधिकारी, प्रशिक्षक, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

