जनवरी 2026 में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 8,661 चालान
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस भिवानी द्वारा जनवरी 2026 के दौरान यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करते हुए मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले भर में विशेष चालान अभियान चलाया गया।
जनवरी 2026 के दौरान जिला पुलिस भिवानी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कुल 8,661 चालान किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखना रहा।
जनवरी 2026 में की गई प्रमुख कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है :
दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करने पर – 4,662 चालान।
सीट बेल्ट न लगाने पर – 36 चालान।
वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने पर – 39 चालान।
बुलेट मोटरसाइकिलों में बदले हुए साइलेंसर पर – 22 चालान।
लेन चेंज नियमों के उल्लंघन पर – 961 चालान।
रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर – 210 चालान
मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन पर – 3,094 पोस्टल चालान।
ओवर स्पीड के मामलों में – 244 चालान।
शराब पीकर वाहन चलाने पर – 454 चालान
ट्रिपल राइडिंग पर – 300 चालान
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग पर – 14 चालान
वाहन पर निर्धारित सीमा से बाहर सामान के निकलने पर वाहन चालकों के 26 चालान किए गए।
यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौकों एवं व्यस्त मार्गों पर लगाए गए आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की सहायता से हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म सहित अन्य यातायात उल्लंघनों के ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं, जो वाहन के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सीधे भेजे जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने जिला वासियों से अपील की है कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें। दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
जिला पुलिस भिवानी द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से पुलिस का सहयोग अपेक्षित है।

