सर्व ब्राह्मण समाज की मीटिंग आयोजित, सर्वसम्मति से पारित किए गए विभिन्न प्रस्ताव 

 
सर्व ब्राह्मण समाज की मीटिंग आयोजित, सर्वसम्मति से पारित किए गए विभिन्न प्रस्ताव 

भिवानी :

सर्व ब्राह्मण समाज की मीटिंग स्थानीय रोहतक गेट स्थित एक निजी रेस्तरां में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश शर्मा प्रधान-12 ब्राह्मण समाज ने की।

बैठक में भिवानी के ब्राह्मण समाज के गांव व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर विनोद धारेडू व रामकिशन शर्मा ने बताया कि हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम समिति के संबंंध में इन्क्वायरी ऑफिसर डा. एचडी कौशिक प्रोफेसर एंड एसोसिएट डायरेक्टर पब्लिकेशनस रिटायर्ड ने इस आश्रम में सभी पहलुओं की इन्क्वायरी की। कौशिक हरियाणा सरकार में पूर्व एसोसिएट डायरेक्टर रहे है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट तीन माह में प्रस्तुत की।

जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ पहलुओं को विस्तृत रिपोर्ट दी है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पंडित सीताराम ने 1930 को वसियतनामा तय किया था कि इसमें उन्होंने कहा कि इस संस्था को समिति के रूप में चलाया जाएगा तथा किसी सदस्य या समिति की परिसंपत्तियों का कोई हिस्सा लाभ, लाभांश, बोनस या अन्य किसी रूप में इसके सदस्यों के बीच वितरित नहीं किया जाएगा। इस श्री हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम में जो चुनाव करवाए गए है, वो पूर्ण रूप से अवैध है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में चुनाव हुए, उसमें सभी सदस्यों को सूचित नहीं किया गया। केवल अपने चहेते 4 सदस्यों को ही बुलाया गया तथा शेष 7 को नहीं बुलाया गया।

प्रशासक व चुनाव अधिकारी से मिलीभगत कर बुलाए गए 4 सदस्यों जिसमें शंकर भारद्वाज को ही प्रधान बनाया गया। इंक्क्वायरी में यह चुनाव अवैध बताया। यह समिति 1930 से चालू है तथा आज तक इसका कोई अकाऊंट नहीं है तथा समिति के प्रधान ने यह बात लिखित में दी है।

31 दिसंबर 2024 को समिति को बदलकर ट्रस्ट बनाई, जो वसियत 1930 के अनुसार गलत है। इा ट्रस्ट भी इंन्क्वायरी ने गलत ठहराया है। इनकी मंशा इस संपत्ति पर कब्जा करने की है। जबकि यह संस्था पूरे समाज की है।

यह रिपोर्ट उपस्थित सभी सम्मानित ब्राह्मण समाज के आगे रखी गई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने मांग की कि प्रशासन व सरकार प्रशासक नियुक्त करे, शीघ्र चुनाव करवाए जाए, जो राशि गलत ढंंग से खर्च की है, उसकी सीबीआई जांच करवाए जाए, खातों का लेन-देन बंद कर दिया जाए। इस अवसर पर रामकिशन शर्मा, सुरेश शर्मा प्रधान 12 ब्राह्मण समाज, सुरेश शर्मा सचिव गांव सैय, पूर्व चेयरमैन रामोतार, विनोद धारेडू, सुभाष कायला, पूर्व प्राचार्य एवं जिला ब्राह्मण विकास परिषद भिवानी के जिला अध्यक्ष शीलकराम शर्मा पुर, चर्तुभुज पूर्व सरपंच सैय, अधिवक्ता भूपेंद्र भारद्वाज, खुशीराम पाराशर, राजपाल, जेके शर्मा, राजेंद्र, देवेंद्र बिट्टू, शुभम, रमेश मास्टर, सूरज, तारकेश्वर, प्रवेश, अनिल रानिला, ओमप्रकाश, डा. सतवीर, धीरज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।