जलभराव के मुद्दे विधानसभा में उठाने की मांग को लेकर विधायक अर्जुन चौटाला को सौंपा ज्ञापन
भिवानी:
भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र में इस बार मॉनसून की भारी बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। कई गांवों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान और बाजरे की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। इसी मुद्दे पर रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने बवानीखेड़ा
क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। विधायक के इस दौरे के दौरान इनेलो के बवानीखेड़ा हल्का प्रधान कृष्ण मिताथल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा तथा ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों की बर्बाद हुई फसलों के बदले उन्हें कम से कम 50 हजार प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए ताकि वे हुए नुकसान की भरपाई कर सकें।
इसके साथ ही ही मिताथल ने विधायक अर्जुन चौटाला से यह भी मांग की गई कि वे विधानसभा में किसानों की इस गंभीर समस्या को उठाएं और सरकार पर मुआवजा देने के लिए दबाव बनाएं।
इनेलो बवानीखेड़ा हल्का प्रधान कृष्ण मिताथल ने कहा कि बवानीखेड़ा क्षेत्र के किसान भारी बारिश और जलभराव के कारण बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है तथा इस जलभराव ने उनके समक्ष और अधिक परेशानियां खड़ी कर दी है।
इस मौके पर विधायक अर्जुन चौटाला ने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे तथा विधानसभा में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और फसल बर्बाद हो गई है, इसलिए सरकार को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए।
इसके उपरांत विधायक अर्जुन चौटाला ने गाव बड़ेसरा ने किसान सेल के जिला अध्यक्ष अजीत बड़ेसरा के चचेरे भाई के निधन पर शोक जताया तथा धनाना ने राहुल वाल्मीकि के घर जलपान किया। इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा, सुनील लांबा, युवा प्रदेश महासचिव निशांत ढांडा, दिलबाग चेयरमैन, युवा जिला अध्यक्ष संदीप घणघस, अनिल पंघाल, अशोक मनेजर, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, डा. मनजीत ढुल, जगराम बुसान, भूप बैराण, इंदु परमार, बिमला टिटाणी, पूर्व सरपंच राजेश, अधिवक्ता गौतम, अंकित मिताथल, लीला घुसकानी, सत्येंद्र ढुल, हिम्मत तालु, दीपक वाल्मीकि, राहुल धनाना, सुभाष धानक, प्रदीप कुंडू, काला नंबरदार, राजेंद्र कुंगड़, संजय नंबरदार, विरेंद्र कुंगड़, भी मौजूद रहे।

