आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार पर किया मंथन
भिवानी।
आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज भिवानी में बर्मा कॉलोनी, 27 फुट रोड पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। भिवानी प्रभारी भीम सिंह महेशवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देशानुसार यह बैठक की गयी।
महेशवाल ने बताया कि इस बैठक में आम आदमी पार्टी जिला भिवानी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला, ब्लॉक, विधानसभा, शहरी एवं ग्रामीण संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की पहली ऐसी पार्टी बन चुकी है, जिसे बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ है।
भीम सिंह महेशवाल का कहना है कि आम आदमी पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में जहां-जहां चुनाव लड़ रही है, वहां पार्टी को लगातार सफलता मिल रही है। इसका मुख्य कारण पार्टी नेतृत्व की वह सोच है, जो सभी धर्मों और 36 बिरादरी के लिए समान है और जो ईमानदार व जनहित की राजनीति को प्राथमिकता देती है।
इस अवसर पर मीटिंग अध्यक्ष सतीश मेहरा,पूर्व जिला अध्यक्ष दलजीत तालु,सविता नंदा संयुक्त सचिव लोकसभा,डॉ सुरेंद्र पूनिया,किसान सैल अध्यक्ष करतार सिंह,जय भगवान,अशोक योगी,भूप सिंह प्रजापति मास्टर सुरेश शास्त्री जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, प्रदीप पायल किसान नेता विजय सिंह फौजी,सुरेंद्र डाबला, दीप हिंदुस्तानी, एडवोकेट अनिल रंगा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

