आरती राव की कुरुक्षेत्र में रेड, कमांडो से दरवाजा तुड़वाया

 
 आरती राव की कुरुक्षेत्र में रेड, कमांडो से दरवाजा तुड़वाया

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में अचानक छापा मारा।

उनके पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान उन्हें महिला वार्ड में टॉयलेट बंद पड़ा मिला। टॉयलेट पर ताला लगा हुआ था।

मंत्री ने कमांडो को दरवाजा तोड़ने के लिए कहा। कमांडो ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जिसमें दरवाजे का शीशा टूट गया।

इस दौरान वह एक्सरे रूम में पहुंचीं। यहां ऑपरेटर से रात के समय एक्सरे और सीटी स्कैन के बारे में पूछा। मंत्री ने कहा कि अगर रात को इमरजेंसी में लोगों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिलेगी तो वो प्राइवेट में जाएंगे। इस पर ऑपरेटर ने जवाब दिया कि 1 मिनट में सर्विस देते हैं, लेकिन रिकॉर्ड को देख कर मंत्री आरती राव ने नाराजगी दिखाई और वे रूम से निकल गईं।

दरअसल, अस्पताल में हर महीने करीब 400 एक्सरे होते हैं। रात के समय अगर कोई डॉक्टर एक्सरे एडवाइज करता है, तो वह सुबह होता है।

आरती राव ने अस्पताल परिसर के दूसरी साइड बन रही बिल्डिंग का जायजा लिया। यहां फैले सामान को लेकर नाराजगी दिखाई। इसके लिए PWD के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछा।

स्वास्थ्य मंत्री महिला और डिलीवरी वार्ड की चेकिंग कर रही हैं। यहां का रिकॉर्ड जांच कर रही हैं। मंत्री के साथ CMO डॉ. सुखबीर सिंह और PMO डॉ. साराह अग्रवाल मौजूद हैं।​​​​​