चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

 
चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को किया गिरफ्तार।

जिला पुलिस भिवानी द्वारा फरार एवं उदघोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक भिवानी  सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में फरार चल रहे उलघोषित आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों की पालना करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 08.04.2026 को थाना सिविल लाइन भिवानी में तैनात महिला उप निरीक्षक मुकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को सिविल लाइन भिवानी क्षेत्र से काबू किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बुधराम पुत्र रामकुमार निवासी खानक, थाना तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन भिवानी में अभियोग संख्या 73 दिनांक 07.04.2026 धारा 209 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है, जिसमें आरोपी चेक बाउंस मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।