आबु अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पदक विजेता मा. धर्मपाल का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

 
आबु अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पदक विजेता मा. धर्मपाल का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान


भिवानी :

बीते 17 अगस्त को सातवीं दादी प्रकाशमणी माउंट आबू अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में 21.9 किलोमीटर की दौड़ में हरियाणा के धावक 69 वर्षीय पूर्व सैनिक मा. धर्मपाल ने मैराथन फिनिशर का पदक प्राप्त कर भिवानी का नाम रोशन किया। इस दौड़ में लगभग 3 हजार से अधिक देश-विदेश के धावकों ने भाग लिया।

हरियाणा के भी सैकड़ों धावको ने इस मैराथन दौड़ में भाग लेकर पदक व प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। ये मैराथन दौड़ समतल में नहीं, बल्की पहाड़ी- क्षेत्र में थी। जिसमें पूर्व सैनिक 69 वर्षीय मा. धर्मपाल शर्मा ने निर्धारित समय सीमा में 21.09 किलोमीटर मैराथन दौड़ पूरी करके फिनिशर का प्रमाण-पत्र व पदक प्राप्त किया।

उनकी इस उपलब्धि पर भिवानी पहुंचने पर ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी तथा फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया।

इस मौके पर पूर्व सैनिक मा. धर्मपाल शर्मा ने युवा को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों को अपनाकर युवा वर्ग ना केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सकते है।

वही स्थानीय लोहड़ी पीर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के कथाव्यास नरेश शास्त्री ने मा. धर्मपाल का स्वागत किया तथा कहा कि इस आयु में जहां कई लोगों के लिए चलना तक मुश्किल हो जाता है, उसी आयु वर्ग में धर्मपाल ने दौड़ लगाकर पदक जीतकर समस्त भिवानीवासियों को गौरवांवित किया है।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के जिला प्रधान किशन कौशिक, अधिवक्ता संदीप शर्मा, प्रेमनाथ कौशिक सामाजिक समरस्ता मंच, ज्योतिष आचार्य ब्रिजमोहन कौशिक, उमेश समाजसेवी, रामचंद्र तिवाड़ी, वेदप्रकाश, कथावाचक  अनिता शास्त्री व मोहित, ईशु, शुभम, सन्नी सहित अन्य  खेल प्रेमी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : हॉफ मैराथन में पदक विजेता पूर्व सैनिक मा. धर्मपाल शर्मा को सम्मानित करते हुए।