Accident news : जम्मू में बड़ा हादसा, खाई में गिरा CRPF का ट्रक
Updated: Aug 7, 2025, 11:51 IST
Accident news : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
उधमपुर, एडिशनल एसपी संदीप भट ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया।Accident news

