Accident news : हिमाचल में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार छह लोगों की मौत

 
हिमाचल में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार छह लोगों की मौत

Accident news : हिमाचल से बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के तीसा में एक कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुख जताया है। सीएमओ द्वारा एक्स पर लिखा गया कि चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।Accident news