महादेव मोटर्स के मॉडल लॉन्चिंग पर एडीसी ने भिवानी वासियों को दी बधाई 

 
महादेव मोटर्स के मॉडल लॉन्चिंग पर एडीसी ने भिवानी वासियों को दी बधाई 

भिवानी।
भिवानी के महादेव मोटर्स में टाटा मोटर्स के हैरियर- ईवी व एडवेंचर दो मॉडल को लॉन्च किया गया।
इसमें मुख्य रूप से मेहमान आईएएस मुनीष नागपाल एडीसी भिवानी रहे। वहीं महादेव मोटर्स के संचालक जितेंद्र मोर ने मुख्य मेहमान एडीसी मुनीष नागपाल व आये हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
इस मौके पर एडीसी ने कहा कि जो फीचर्स महंगी गाड़ियों में मिलते थे, वहीं अब टाटा मोटर्स ने नये मॉडल लॉन्च कर आम आदमी की पकड़ में सुविधायुक्त गाड़ी ला दी है।
उन्होंने कहा कि नॉन पॉल्यूशन व्हीकल की लॉन्चिंग भिवानी वासियो के लिए भी खुशी की बात है।
नए मॉडल में  महंगी गाड़ियों की तरह फीचर अच्छे हैं, चाहे पिकअप की बात हो,टेम्परेचर कंट्रोल की बात हो,इन सब पर में  ये खरा उतरते हैं।
एडीसी ने कहा कि प्रदूषण फैलाने में धुंआ ही नही अन्य कारण व घटक भी होते हैं।नए मॉडल प्रदूषण रहित वाहनों की श्रेणी का यह हिसा हैं।
एडीसी ने कहा कि आने वाले समय में और आगे बढ़ते हुए सोलर पैनल से भी इलेक्ट्रिक व्हीकल जरनेट होंगे।
वहीं महादेव मोटर्स के संचालक जितेंद्र मोर ने कहा कि वैसे तो टाटा मोटर्स ने 2019 में ही मॉडल जारी कर दिए थे लेकिन हैरियर-ईवी समय की मांग को देखते हुए व्हीकल्स की दुनिया में बड़ा धमाका है।
हैरियर एक बार रिचार्ज होने पर 500 किलोमीटर चलती है।
उन्होंने कहा कि जो भी हैरियर-ईवी व एडवेंचर खरीदते हैं तो गोल्ड कॉइन गिफ्ट के रूप में दिया जा रहा है।