एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने क्रीड के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
भिवानी।
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि जिला के प्रत्येक नगर पालिका व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में आधार कार्ड बनाने का कार्य नि:शुल्क किया जा रहा है।
नागरिक वहां पर जाकर अपना आधार कार्ड बनवा व दुरूस्त करवा सकते हैं। वही ंदूसरी ओर एडीसी ने क्रीड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को इस बारे में जागरूक करें।
एडीसी श्री करवा लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में नागरीक संसाधन सूचना विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने क्रीड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे बवानी खेडा एमसी, बवानी खेडा ब्लॉक, तोशाम, सिवानी एमसी, लोहारू एमसी, लोहारू ब्लॉक में आधार कार्ड बनाने का कार्य सूचारू रूप से चल रहा है, जो कि नि:शुल्क किया जा रहा है। आधार कार्ड का कार्य नागरिक संबधित बीडीपीओ कार्यालय में जाकर अपना आधार कार्ड बिना किसी फीस के ठीक करवा सकते हैं।
नागरिक संसाधन सूचना विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सभी लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें, ताकि नागरिकों को योजनाओं की लाभ लेने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करने पड़े। इस दौरान क्रीड विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

