पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर अधिवक्ताओं ने SP को किया सम्मानित

 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर अधिवक्ताओं ने SP को किया सम्मानित

भिवानी:

भिवानी कोर्ट परिसर में बीते दिन हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा दिखाई गई तत्परता की आज चारों ओर प्रशंसा हो रही है। वारदात के मात्र एक घंटे के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली भिवानी पुलिस की कार्यप्रणाली से गदगद होकर वीरवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व जिला पार्षद पार्षद अधिवक्ता राजबाला श्योराण व जिला बार एसोसिएशन भिवानी के पूर्व उपपप्रधान अधिवक्ता रवि सिंह राय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।
     जिला बार एसोसिएशन भिवानी के पूर्व उपप्रधान अधिवक्ता रवि सिंह राय ने भी पुलिस की इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि वारदात के महज 60 मिनट के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और पुलिस ने इस कार्रवाई से सुरक्षा का अहसास दिलाया है।

अधिवक्ता राय ने कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली अन्य जिलों के लिए भी एक मिसाल है कि यदि नेतृत्व सही हो, तो पुलिस विभाग नामुमकिन को भी मुमकिन कर सकता है। एसपी सुमित कुमार को सम्मानित करते हुए अधिवक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी भिवानी पुलिस इसी तरह अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर रहेगी।
     इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजबाला श्योराण ने इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी घटना होना सुरक्षा के लिहाज से चुनौतीपूर्ण था।

उन्होंने कहा कि एसपी सुमित कुमार के कुशल नेतृत्व और सटीक मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपियों को दबोच लिया। भिवानी पुलिस ने जिस पेशेवर अंदाज में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, वह काबिले तारीफ है। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल अपराधियों में खौफ पैदा होगा, बल्कि आमजन का पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
     इस अवसर पर राजेश भाकर, सुमित श्योराण, संदीप सांगवान, आनंद कड़वासरा, निशांत ढ़ांडा, अमित मलिक, शुभम मेहरा, प्रतीक्षा, संतोष श्योराण, पुष्पा बेडवाल, रश्मि भाकर, अन्वी श्योराण, अरविंद सिंह श्योराण,  अमन तंवर सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।