Jeddah Riyadh Dammam News 2026: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 नवंबर तक रद्द कीं सऊदी अरब की उड़ानें: यात्रियों को रिफंड व रीशेड्यूल की राहत
मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस का कहना है कि जेद्दा, दम्माम और रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी। जिन यात्रियों की टिकट 23 नवंबर 2026 या उससे पहले बुक हुई है और यात्रा 30 नवंबर तक होनी थी, उन्हें राहत दी जाएगी।
यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्धता के आधार पर अपनी टिकट की तारीख बदल सकते हैं। टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। यात्री अपनी नई यात्रा 14 दिसंबर 2026 तक पूरी कर सकते हैं। एयर इंडिया के यात्री सऊदी अरब में एयर इंडिया के किसी भी चालू स्टेशन के लिए यात्रा रीशेड्यूल कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री सऊदी अरब या बहरीन में उसके किसी भी चालू स्टेशन के लिए यात्रा की तारीख बदल सकते हैं।
एयरलाइंस ने बताया कि यात्रा की तारीख बदलने या रिफंड पाने में मदद के लिए यात्री हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं:
-
एयर इंडिया: +91 11 69329333 / +91 11 69329999
-
एयर इंडिया एक्सप्रेस: +91 124 6935600
📢 यात्रा से पहले अपडेट देखने की सलाह
उड़ानें निलंबित होने से इन शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की योजना प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति और आगे के अपडेट के लिए एयरलाइन की सूचना पर नजर रखने की जरूरत है।
⚠️ तनाव से हवाई सेवाएं प्रभावित
सऊदी अरब के इस क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव और ड्रोन व मिसाइल हमलों के खतरे के बीच हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सऊदी अरब में महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरों और ड्रोन हमलों को रोके जाने के बाद एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों के संचालन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।