महाराष्ट्र डिप्टी CM के निधन के बाद अलर्ट, हरियाणा सरकार अपने विमान-हेलिकॉप्टरों का अपग्रेडेशन कराएगी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है।
हरियाणा सरकार अपने विमान और हेलिकॉप्टरों के बेड़े को सुरक्षित और अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। हरियाणा के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने अपने विमानों और हेलिकॉप्टरों के संचालन और रखरखाव के लिए नए और अपडेटेड तकनीकी मैनुअल तैयार करने के लिए एक टेंडर जारी किया है।
इसके लिए सरकार ऐसी कंपनियों से संपर्क कर रही है जो भारत में एयर ऑपरेटरों को अपनी सेवाएं दे चुकी हों और जिनके पास नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से मैनुअल मंजूर कराने का पिछला अनुभव हो। सरकार ने कंपनियों से 9 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। अगले दिन टेंडर खोले जाएंगे।
31 मार्च 2005 को हरियाणा के तत्कालीन मंत्री ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह का उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। हालांकि, वह हेलिकॉप्टर निजी था।

