सभी विभाग हर घर तिरंगा अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित करें: डीसी 

 
सभी विभाग हर घर तिरंगा अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित करें: डीसी 

भिवानी।  

डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डीसी श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां आयोजित करें। इसके साथ ही सरकार द्वारा बताई गई ईमेल और वेबसाइट पर वीडियो और फोटो अपलोड करें।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक विकसित करना है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक चलने वाला यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के तहत अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसको वेबसाईट हरघरतिरंगाडोटकोम पर अपलोड किया जाना है। तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की जाएंगी।
      डीसी ने बताया हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में चलेगा, जो कि चरण पहला 2 से 8 अगस्त तक, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। पहले चरण में सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे के साथ देशभक्ति का माहौल बनाना है। इसके साथ ही लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जानकारी देना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शिक्षण संस्थाओं की दीवारों को तिरंगा से सजाना है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों का सांझा करना है। तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में तिरंगा पर रंगोली व राखी बनाना प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता:स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की गतिविधियों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोकल घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मेलों की सेल्फी अपलोड की जाएंगी। इस दौरान युवाओं द्वारा साइकिल या मोटरसाईकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। इसी तरह से 13 से 15 तक चलने वाले तीसरे चरण में घरों व कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा, तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की जाएंगी।
डीसी गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय परिसरों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करें। यदि कहीं पर कोई कूडा-कचरा है तो उसका निष्पादन करें।
 डीसी ने स्कूल व उच्चतर शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, पंचायत विभाग, नेहरू युवा केंद्र, शहरी स्थानीय निकाय, मार्केटिंग बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सीबीएलयू, श्रम विभाग, शिक्षा बोर्ड, एनसीसी और एनएसएस सहित सभी प्रमुख विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के तहत आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की फोटो व वीडियो क्लिप वेबसाईट हरघरतिरंगाडोटकोम पर अपलोड कर  harghartirangahry@gmail.com पर भी भेजें।