उदयपुर में चमके अखिल फिटनेस के मुक्केबाज 

 
उदयपुर में चमके अखिल फिटनेस के मुक्केबाज 


भिवानी:

19 से 24 जनवरी तक झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित हुई यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिनी क्यूबा के नाम से मशहूर भिवानी निवासी कोच अखिल कुमार की देखरेखल में अखिल फिटनेस बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन के मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फाउंडेशन के मुक्केबाज सहज ने स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता, वहीं हिंमाशू ने शानदार प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक 92 किलो भारवर्ग में देखने को मिला, जहां सहज ने अपनी तकनीक और ताकत के बल पर प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

वही 75 किलो भारवर्ग में हिमांशु ने कड़ी टक्कर दी और उपविजेता रहते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। कोच अखिल कुमार ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से इस चैंपियनशिप में कुल 8 मुक्केबाजों ने शिरकत की थी। जिसमें रुचि ने बिहार के खिलाफ अपना मुकाबला जीतकर शानदार शुरुआत की, हालांकि क्वार्टरफाइनल में कड़ी टक्कर के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वही मोक्ष, धैर्य, गुलशन, आदित्य और सागर इन पांचों मुक्केबाजों ने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया। उन्होंने बताया कि इनके मुकाबले लगभग बराबर के स्कोर पर रहे, जो इनके उच्च स्तरीय खेल कौशल को दर्शाता है।  फाउंडेशन के डायरेक्टर और कोच अखिल कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेशनल प्लेटफॉर्म पर उतरना ही अपने आप में एक बड़ी जीत है। हार और जीत खेल का हिस्सा हैं। हमें हार से मायूस होने के बजाय उन गलतियों पर काम करना चाहिए जिनकी वजह से मुकाबला हाथ से निकला। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए खुद को और बेहतर तैयार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को जितने अधिक खेलने के अवसर मिलेंगे, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम उतना ही रोशन करेंगे। मुक्केबाजों की इस सफलता से अकादमी के खिलाडिय़ों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

 इस अवसर पर जगमहेंद्र उर्फ लीलूराम, बॉक्सिंग कोच संजीव, धर्मपाल, जयसिंह, अनिल, ब्रह्म यादव, हनुमान प्रसाद, राजू , वेदपाल शर्मा, जोगिंद्र,सुरेंद्र, राजेश, विजय, अजय, भालेंद्र, राकेश ठाकरान,अनिल,विनय,निखिल, सुशील, सोनू , विजेंद्र, मोंटू, बंटी, निश्चल, हिमांशु, आशीष गुलिया उर्फ सेंटी, राजेश कुमार उर्फ लक्का, मनीष कुमार अग्रवाल (कस्टम इंस्पेक्टर) अनिल कुमार नागर, नितीश, विनोद कुमार, हरविंदर, विनोद फोजी, प्रकाश, करण सिंह नागर, सतीश कुमार, राहुल मोरल, कुमुन, ज्योति, रेणु,गीता नागर, निर्मला, बबीता,सावित्री, गुड्डी आदि सभी अभिभावकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई दी।