ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक, व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार
फतेहाबाद में ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की अहम बैठक संपन्न। राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा की मौजूदगी में रवि फुटेला उपाध्यक्ष नियुक्त। जानें पूरी टीम।
May 25, 2026, 14:33 IST
फतेहाबाद, 25 मई।
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ की अध्यक्षता में क्लीनमैन ड्राई क्लीनिंग सर्विस, सन्यास आश्रम रोड फतेहाबाद में आयोजित की गई। बैठक में विशेष तौर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा मौजूद रहे। बैठक में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अर्जुन कटारिया एवं उपाध्यक्ष रामचंद्र सेठी ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापार प्रकोष्ठ के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई और विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को सामाजिक और व्यापारिक स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान व्यापार प्रकोष्ठ की नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए रवि फुटेला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा नरेश नारंग, राकेश चुघ और रमेश सचदेवा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अमित मोंगा को सहसचिव बनाया गया, जबकि सतीश भारती, अमनदीप सिंह, तिलक राज आनंद और प्रवीण कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और समाज हित में बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और समाज को एकजुट करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार पवन रूखाया, प्रदेश प्रवक्ता विनोद अरोड़ा, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चावला, जिला महासचिव परम अरोड़ा, सुदर्शन नरूला, परवीन रानी, मनोज असीजा, पंडित सनी शर्मा, लीला अरोड़ा, मीना खनेजा, गुरदयाल आनंद, अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।