ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की जिला महिला कार्यकारिणी की घोषणा ।
हिसार, 22 अप्रैल। आज अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की एक अहम बैठक जिला महिला अध्यक्षा सूर्यवंशी मधु चावला की अध्यक्षता में हिसार के कमला नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सूर्यवंशी गीतू वर्मा को जिला महिला महासचिव, सूर्यवंशी रिंकल कथूरिया को जिला महिला कोषाध्यक्ष, सूर्यवंशी वर्षा सूरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूर्यवंशी रिंपी कालड़ा को उपाध्यक्ष, सूर्यवंशी सीमा चांदना को सचिव व सूर्यवंशी वीना अरोड़ा को सह सचिव चुना गया।
नवनियुक्त जिला महिला कार्यकारिणी ने संगठन के संस्थापक सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिबदयाल वधवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी परमजीत कोचर, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी औम प्रकाश चुघ, जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी रवि चंद हांडा व जिला महिला अध्यक्षा का आभार जताया है और उन सबको विश्वास दिलाया है कि जो भरोसा उन्होंने हम पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं देंगी तथा उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाएंगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ संजय मुंजाल, नवीन मल्होत्रा, एडवोकेट रीटा नागपाल, साध्वी राजराजेश्वरी वृंदावन, रामचंद्र ढींगड़ा हरियाणा रोडवेज वाले, मनोज ढींगरा, सौरभ ढींगड़ा, अनु सूरा ढींगड़ा, गरिमा चावला, अनीता हांडा, श्याम भूटानी व सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी का इजहार करते हुए संगठन एवं समाज हित में उचित निर्णय बताया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी।

