डी.ए.वी.स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित
स्थानीय डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक का वार्षिक परिणाम घोषित किया जिसमें डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल का तृतीय कक्षा से नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत्-प्रतिशत रहा।
विद्यार्थियों ने अपनी प्राचार्या व अध्यापकवृन्द के साथ जश्न मनाया। वार्षिक परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों ने अपने प्राप्तांक देखते ही खुशी को जाहिर की। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या जगदीप कौर ने बताया कि यह दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें हमारे छात्रों की मेहनत और उनकी उपलब्धियों को देखने का अवसर प्रदान करता है।
मैं अपने सभी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूं। आपकी मेहनत और समर्पण ने हमें गर्व से भर दिया है। मैं अपने शिक्षकों को भी धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव को हमारे छात्रों के साथ बांटकर उन्हें सफलता की ओर ले जाने में मदद की है।
आज के दिन, हम न केवल हमारे छात्रों की अकादमिक उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं, बल्कि हम उनके व्यक्तिगत विकास और चरित्र निर्माण का भी जश्न मना रहे हैं। मैं अपने सभी छात्रों से आग्रह करती हूं कि वे अपनी मेहनत और समर्पण को जारी रखें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। जिसका श्रेय छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों को दिया और बताया कि विद्यालय में बताए गए निर्देशों का पालन किया तथा कठिन परिश्रम किया।
इस खुशी के अवसर पर स्कूल के चैयरमेन अनिल कुमार राव, वाइस चैयरमेन सत्यपाल आर्य, रिजिनल आॅफिसर सुनीता बहल, प्रबंधक अजय एलावादी व विद्यालय की प्राचार्या जगदीप कौर ने विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी। मिडिया प्रभारी राजेश कुमार मुखी ने बताया कि सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह् देकर विद्यालय प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया।
प्राचार्या महोदया जगदीप कौर ने उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी शिक्षकों को इसी प्रकार अथक परिश्रम से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कारिक व नैतिक शिक्षा प्रदान करने की अपील की।
सभी अध्यापकवृन्द ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हार्दिक बधाई दी। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक सदस्यों में अमिता परूथी, राजेश कुमार मुखी, अर्चना, सुनीता देवी, संगीता वर्मा, मोनिका, राजबाला, अनु रानी, सविता, टीनू, नीतू महत्ता, रीना रानी, नीरज, नीरू, रूकमणी, प्रियंका चैधरी, निकिता, रेणु, गैर शैक्षणिक सदस्यों में रितु, प्रीतम सिंह, वीना रानी, उर्मिला, राज रानी, मुकेश, प्रेम, धर्मपाल, संजय आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में शान्ति पाठ किया गया।

