आईटीआई भिवानी में अप्रेंटिसशिप मेला 09 फरवरी को
भिवानी ।
राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी के प्रांगण में दिनांक 09 फरवरी को प्रात 09 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जायेगा।
जिसमे इलेक्ट्रीशियनए फिटरए इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकए मशीनिस्टए मैकेनिक मोटर व्हीकलए मैकेनिक ट्रैक्टरए टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टमए टर्नरए वायरमैनए फाउंड्रीमैनए शीट मेटल वर्कर और सभी मैकेनिकल व्यवसायों के आईटीआई पास शुदा छात्र इस कैंपस प्लेसमेंट में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं ।
राजकीय आईटीआई भिवानी के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में आइसियन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड रोहतकए ईस्टर बियरिंग्स प्राइवेट लिमिटेड कुंडली सोनीपतए यूएनओ मिंडा ईवी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड फरुखनगर गुरुग्रामए फिएम इंडस्ट्रीज लिमिटेड टपुकारा अलवर राजस्थानए श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड पथरेड़ी राजस्थानए याज़ाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भिवाड़ी राजस्थानए गेब्रियल इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम हरियाणाए महले आनंद थर्मल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा यूपीए श्री कृष्णा फोर्जिंग प्राइवेट लिमिटेड भिवानी रोड रोहतकए यूएनओ मिंडा कोसी अलॉय व्हील 4डब्ल्यू डिवीजन बावल रेवाड़ीए पॉली मेडिकेयर लिमिटेड फ़रीदाबाद हरियाणाए सैंडेन विकास इंडिया लिमिटेड बल्लबगढ़ फ़रीदाबाद प्रणव विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एनआईटी फरीदाबादए रॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड बावल रेवाड़ीए टोयोत्सु अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड झज्जरए हीरो मोटोकोर्प एमएम ऑटो प्राइवेट लिमिटेड आईएमटी मानेसरए आईएफबी ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्रामए पैराकोट इंडस्ट्रीज लिमिटेड भिवाड़ी राजस्थान भाग लेंगी जिसमे इलेक्ट्रीशियन फिटर इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक मशीनिस्ट मैकेनिक मोटर व्हीकल मैकेनिक ट्रैक्टर टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम टर्नर वायरमैन फाउंड्रीमैन शीट मेटल वर्कर और सभी मैकेनिकल व्यवसायों के हरियाणा राज्य में स्थित सभी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों से पास शुदा छात्र छात्राएं जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष तक के आईटीआई पास शुदा छात्र हिस्सा ले सकते हैं। वर्ग अनुदेशक वीरेंदर कुमार व शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने बताया कि संस्थान में प्रत्येक महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आईटीआई पासशुदा छात्रों को रोजगार मिल सके। उन्होंने आईटीआई पास शुदा छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में हिस्सा लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है । उपरोक्त कंपनियों में 10500 .25843 तक का मानदेय दिया जायेगा

