अर्जुन चौटाला बोले- मैं दुष्यंत-दिग्विजय को भाई नहीं मानता 

 
अर्जुन चौटाला बोले- मैं दुष्यंत-दिग्विजय को भाई नहीं मानता 

भिवानी पहुंचे सिरसा के रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस, भाजपा और जेजेपी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि वह दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को भाई नहीं मानते और यह बात उन्हें फर्क भी नहीं पड़ती कि वे उन्हें मानें या न मानें। अर्जुन चौटाला ने दावा किया कि अब लोग जेजेपी को भूलने लगे हैं।

भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर जनता में नाराजगी थी, इसलिए उन्हें बदलना पड़ा और हरियाणा छोड़ना पड़ा।

वहीं नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वे अच्छा काम करेंगे तो उनकी तारीफ भी की जाएगी। 

इनेलो के ISO अध्यक्ष और विधायक अर्जुन चौटाला भिवानी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के बयान का जवाब देते हुए कहा कि जो लोग इनेलो को बीजेपी की बी टीम कहते हैं, असल में बी टीम का मतलब भूपेंद्र सिंह हुड्डा है।

अर्जुन चौटाला ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के कई विधायकों को हराने का काम किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने बृजेंद्र सिंह को हरवाया और अनिल विज को जितवाने का काम किया।

चौटाला ने कहा कि ये बातें किसी से छिपी नहीं हैं और अब कांग्रेस नेता ये मुद्दे सिर्फ इसलिए उठा रहे हैं ताकि लोगों के बीच अपनी पकड़ बना सकें।

भिवानी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेता विपक्ष तभी बनेगा जब बीजेपी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा चाहेंगे।

किसानों के मुआवजे पर उन्होंने कहा कि सरकार प्रति एकड़ सिर्फ ₹6000 दे रही है, यानी महीने के ₹500। जबकि मनरेगा में मजदूर को ₹450 रोज़ाना मिलता है।

चौटाला ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में किसानों को ₹50,000 मुआवजा दिया गया था, उसी तरह प्रदेश के किसानों को भी प्रति एकड़ ₹50,000 मुआवजा मिलना चाहिए।

इस दौरान अर्जुन चौटाला ने जेजेपी नेता दिनेश नंबरदार समेत अन्य लोगों को इनेलो में शामिल करवाया।