भिवानी में 4 जिलों के लिए आर्मी भर्ती 28 से
भिवानी के भीम स्टेडियम में 28 जनवरी से 12 फरवरी तक करीब 16 दिनों तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से जिला भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के युवा भाग लेंगे। भर्ती में कुल करीब 8800 युवाओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें लगभग 2000 युवा प्रदेश के अन्य जिलों से भी होंगे।
सेना भर्ती 2025-2026 के तहत अग्निवीर योजना और स्थायी श्रेणी में ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के लिए भीम स्टेडियम, भिवानी में शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों का मेजरमेंट, दस्तावेज़ जांच, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और दौड़ कराई जाएगी। इसके साथ ही युवाओं का ड्रग टेस्ट भी किया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के युवाओं की प्रमुख भागीदारी रहेगी। कुल 8800 युवाओं के इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें करीब दो हजार युवा प्रदेश के अन्य विभिन्न जिलों से भी शामिल होंगे।

