मानसून आने से पहले आबादी क्षेत्र व खेतों से पानी निकासी का प्रबंध किए जाएं:धर्मबीर सिंह

 
मानसून आने से पहले आबादी क्षेत्र व खेतों से पानी निकासी का प्रबंध किए जाएं:धर्मबीर सिंह

भिवानी।

लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह व हिसार के सांसद जयप्रकाश ने विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और डीसी साहिल गुप्ता भी मौजूद रहे।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित 45 एजेंडे रखे गए। बैठक में जहां एक तरफ विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए वहीं सांसद धर्मबीर सिंह व जयप्रकाश ने मानसून के आने से पहले आबादी क्षेत्र व खेतों से पानी निकासी का प्रबंध करने के निर्देश दिए।
सांसद धर्मबीर सिंह ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि भिवानी-घघ्घर ड्रेन और समैण-धनाना ड्रेन की हर संभव क्षमता बढ़ाई जाए और दोनों तरफ मिट्टïी डालकर बर्म को मजबूत बनाया जाए ताकि पानी के दबाव से टूटने की स्थिति ना बने। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव संभावित गांवों में तालाब ओवरफ्लो ना हों, यदि कहीं ऐसा होता है तो वहां से पानी निकासी के समुचित प्रबंध अभी से सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक के दौरान कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, मत्स्य विभागों की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा के साथ-साथ बिजली, पेयजल, सडक़, रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्घ ढंग से पूरा किया जाए ताकि परियोजनाएं शुरु होनी हैं, उनकी जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी स्तर पर देरी ना करें।
बॉक्स
सांसद धर्मबीर सिंह ने बैठक के दौरान खरक व बामला बाईपास और लोहारू तक रोड़ को फोरलेन बनाने एस्टीमेट अतिशीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से उन्होंने तिगड़ाना मोड़ से जुई नहर और ऑटो मार्केट देवीलाल चौक से दादरी रोड़ पर गांव हालुवास से आगे बाईपास चौक पर फ्लाईओवर बनाने के कार्य  की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा।

इस दौरान बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि बवानीखेड़ा सामान्य अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है, ऐसे में वहां से कुछ अस्पताल का हिस्सा फायर ऑफिस में शिफ्ट किया जा सकता है। इसी प्रकार से उन्होंने बाबा जरनानाथ मंदिर का पुननिर्माण करवाने को कहा।

उन्होंने बताया कि गांव जाटू लोहारी से बलियाली मार्ग पर रेलवे लाईन के नीचे जमा होने वाले पानी के समाधान का टेंडर हो चुका है, जिस पर शीघ्र काम शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ख्ेात खलियान के तहत रास्तों को पक्का करने के काम  में तेजी लाई जाए।
बैठक में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने एजेंडा प्रस्तुत किया। इस दौरान एसडीएम भिवानी के महेश कुमार, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, लोहारू से एसडीएम मनोज दलाल और सिवानी से एसडीएम विजया मलिक, डीएमसी हरबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।