E-20 पेट्रोल के खिलाफ पीएम आवास मार्च पर निकले केजरीवाल रोके गए, फिरोजशाह रोड पर धरने पर बैठे

इथेनॉल मिश्रित E-20 पेट्रोल के खिलाफ पीएम आवास मार्च पर निकले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह रोड पर रोका। पीएमओ से रिसीविंग के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

आम आदमी पार्टी समाचार

इथेनॉल मिक्स वाले E-20 पेट्रोल के खिलाफ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और उनके कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद हर हाल में प्रधानमंत्री से मुलाकात की मांग पर अड़े केजरीवाल और उनके कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए हैं।

केजरीवाल और 'आप' के नेता पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन से पीएम आवास की तरफ चले ही थे कि कुछ दूरी पर फिरोजशाह रोड पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल समेत सभी नेता-कार्यकर्ता फिरोज शाह रोड पर ही धरने पर बैठ गए हैं। फिलहाल फिरोज शाह रोड समेत आसपास के कई मार्गों पर यातायात रोक दिया गया है और भारी संख्या में पुलिस बल RAF के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

धरने से उठे केजरीवाल

प्रशासन ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को आश्वासन दिया है कि सारी चिट्ठियां प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचाई जाएंगी और उनकी रिसीविंग भी दी जाएगी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल धरने से उठे। केजरीवाल ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा अब इसकी अगली रणनीति बनाकर जल्द ही घोषणा करेंगे। आधे घंटे बाद अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता भी करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी थी मार्च की इजाजत

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ही यह साफ कर दिया था कि 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक प्रस्तावित मार्च के लिए किसी को भी कोई अनुमति नहीं दी गई है और किसी भी अनधिकृत मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

केजरीवाल ने 3 दिन पहले किया था मार्च का ऐलान

केजरीवाल ने शनिवार को यहां 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20' में घोषणा की थी कि वह 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे 100 स्वयंसेवकों के साथ इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ एक ऑनलाइन अभियान के माध्यम से एकत्र किए गए दो लाख हस्ताक्षरों के साथ एक ज्ञापन सैंपने के लिए प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे।

AAP सुप्रीमो ने केद्र पर US के दबाव में आने का आरोप लगाया

केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर ई-20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है, ताकि अमेरिका से इथेनॉल खरीदा जा सके केजरीवाल ने कहा कि पिछले महीने उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर ई20 पेट्रोल को लेकर चिंताओं पर चर्चा के लिए समय देने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर अब वह खुद प्रधानमंत्री को यह ज्ञापन सौंपेंगे।