Ashwin Shenvi IPS Karnal Range IG: आईपीएस अश्विन शेन्वी ने संभाला करनाल रेंज का कार्यभार, जानिए क्या हैं प्राथमिकताएं

आईपीएस अश्विन शेन्वी ने करनाल रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदभार संभाला। अपराध और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति।
 
Karnal Panipat Kaithal police

पुलिस महानिरीक्षक अश्विन शेन्वी IPS ने संभाला करनाल रेंज का कार्यभार

करनाल न्यूज़ :  पदभार ग्रहण के अवसर पर  अश्विन शेन्वी IPS ने कहा है कि करनाल रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराध व संगठित अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों - करनाल, पानीपत, कैथल, में जन-सहयोग से पुलिसिंग, नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा और त्वरित शिकायत निवारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर रेंज कार्यालय के सभी राजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवनियुक्त महानिरीक्षक महोदय का स्वागत किया।