टैक्ट्रर-ट्राली पलटने से 15 लोग घायल, महिलाएं व बच्चें भी शामिल
भिवानी।
बुधवार सुबह गांव कुडल बास से श्याम कलां रोड़ पर टैक्टर ट्राली पलटने से 15 लोग घायल हो गए। घायल हुए लोगों में कई महिलाएं व छोटे बच्चें भी शामिल है।
टैक्ट्रर ट्राली में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। सभी लोग अपने खेत कार्य से जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम ने सभी घायलों को भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
उत्तरप्रदेश निवासी रासिद हुसैन ने बताया कि हम सभी गांव कुडल में खेत कार्य करने के लिए आए हुए थे। बुधवार को सभी लोग खेत में कपास जुगाई के लिए जा रहे थे।
इस दौरान कुडल बास से श्याम कलां रोड़ पर अचानक टैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें 15 लोग घायल हुए है, जिसमें 2 लोेगों को गंभीर चोट आई है और अन्य लोगों को मामूली चोंटे आई है।
रासिद ने बताया कि टैक्टर चालक शराब के नशे में था और कहने के बाद भी टैक्टर की स्पीट कम नही की। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

