चरखी दादरी में सो रहे परिवार पर हमला
चरखी दादरी के गांव सारंगपुर में शुक्रवार देर रात एक परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया।
अचानक हुए इस हमले में परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले में घायल हुए लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों के बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस दोरान एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें हमलावर रात को घर के बाहर से ईंटें फेंक रहे हैं। हालांकि अंधेरा होने के कारण सीसीटीवी में ज्यादा साफ दिखाई नहीं दे रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

