कंडम सरकारी/लावारिस वाहनों की नीलामी एक मई को

 
कंडम सरकारी/लावारिस वाहनों की नीलामी एक मई को

भिवानी।

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि जिला भिवानी के भित्र-भित्र विभागों के कंडम सरकारी वाहनों/सामान तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवानी के विभिन्न मदों से फैसला शुदा / जब्ती / लावारिस वाहनों की नीलामी हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आगामी एक मई को की जानी है।

नीलामी से संबंधित सभी नियम, शर्ते व धरोहर राशि आदि की जानकारी  eauction.gov.in पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक बोलीदाता धरोहर राशि व अन्य जरुरी दस्तावेज 29 अप्रैल को सायं 05 बजे तक उपायुक्त कार्यालय की नाजर शाखा में जमा करवा सकते हैं।