आज पूरे प्रदेश में मौसम खराब, 10 जिलों में बारिश की संभावना 

 
आज पूरे प्रदेश में मौसम खराब, 10 जिलों में बारिश की संभावना 

हरियाणा में शुक्रवार को भी मौसम खराब रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 10 जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं।

इसके अलावा फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। आज के बाद अगले 2 दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं।

गुरुवार को भी भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, चरखी दादरी और नूंह में तेज बारिश हुई। जबकि, यमुनानगर में बूंदाबांदी हुई थी। इससे महेंद्रगढ़ जिले में अटेली के सिविल अस्पताल के बाहर पानी भर गया। वहीं, गुरुग्राम के DC अजय कुमार ने 9 जुलाई को बारिश से हुई 4 मौतों पर SDM से रिपोर्ट मांगी है।