Bal Kalyan Parishad Tibetan Market Inauguration: तिब्बती मार्केट का हुआ उद्घाटन और बाल महोत्सव में बच्चों ने बिखेरे रंग, जानिए विजेताओं की पूरी सूची

भिवानी में बाल महोत्सव-2026 के तीसरे दिन हरियाणा बाल कल्याण परिषद की महासचिव मीना कंबोज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। उन्होंने तिब्बती मार्केट का उद्घाटन भी किया।
 
Gaurav Rohilla Bal Kalyan Bhiwani

बाल महोत्सव बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करता है: मीना कंबोज

बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मीना कम्बोज ने किया तिब्बती मार्केट का उद्घाटन

भिवानी, 30 अक्टूबर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में जिला बाल कल्याण परिषद, भिवानी द्वारा आयोजित बाल महोत्सव-2026 के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव मीना कम्बोज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके साथ ही उन्होंने तिब्बती मार्केट का भी  उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि बाल महोत्सव में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता, कला और हुनर दिखाने का अवसर मिला। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना तथा उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

 उद्घाटन

महोत्सव के तीसरे दिन एकल शास्त्रीय नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दृष्टि ने प्रथम, हलवासिया विद्या विहार स्कूल की काशवी ने द्वितीय तथा वैश्य इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय समूह में वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सेजल ने प्रथम, हलवासिया विद्या विहार स्कूल की दीपिका ने द्वितीय और  लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल की बरखा ने तृतीय स्थान पर रहीं। चतुर्थ समूह में  आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रीत बगला ने प्रथम, वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की महक ने द्वितीय तथा लिटिल हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल की सानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रथम समूह में लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल की मानवी ने प्रथम, भिवानी पब्लिक स्कूल की दिवा ने द्वितीय तथा लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल की राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 उद्घाटन

इस दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिल्ला ने मुख्य अतिथि मीना कंबोज का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक सुदेश कुमार ने किया।