गीता महोत्सव के शुभारंभ के दिन बाली शर्मा देंगे अपनी प्रस्तुति
भिवानी
स्थानीय किरोड़ीमल पार्क में 29 व 30 नवंबर तथा एक दिसंबर को आयोजित होने वाले गीता जयंती महोत्सव में जहां एक तरफ विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की नवीनत्तम जानकारी दी जाएगी, वहीं दूसरी ओर सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी।
गीता महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सुबह नौ बजे हवन-यज्ञ के साथ गीता महोत्सव का शुभारंभ होगा। हरियाणा के सुप्रसिद्घ लोक गायक एवं हिंद केसरी बाली शर्मा 29 नवंबर को अपनी प्रस्तुति देंगे।
उल्लेखनीय है कि डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में गीता महोत्सव की तैयारियां पुर जोर से चल रही हैं। इसके लिए डीसी श्री गुप्ता द्वारा सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूल
गीता महोत्सव में 29 नवंबर को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, वैश्य मॉडल पब्लिक सीनियर सैकेडरी स्कूल, हालुवासिया विद्या विहार, केएम पब्लिक स्कूल, उतमीबाई आर्य कन्या सी.सै. स्कूल, महामति प्राणनाथ विद्या निकेतन स्कूल सांस्कृतिक प्रस्तुत देंगे। इसी प्रकार से 30 नवंबर को देहली वल्र्ड पब्लिक स्कूल देवसर, दा आर्यन स्कूल, भिवानी पब्लिक स्कूल, लिटल हर्ट पब्लिक स्कूल, जी लिट्रा पब्लिक स्कूल, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल तथा एक दिसंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन लैब स्कूल, टीआईटी सी.सै. स्कूल, पंडित सीता राम शास्त्री सी.सै. स्कूल, जन सेवा विद्या विहार हाई स्कूल को सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा योग आश्रम बाबा मेलनाथ गौमठ लेघां के बच्चों द्वारा महंत राजनाथ के नेतृत्व में योगा पर एक डैमो का जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
- शोभा यात्रा में शामिल होने वाले विद्यालय
एक दिसंबर को गीता के 18 अध्यायों पर आधारित विभिन्न स्कूलों द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इनमें भिवानी पब्लिक स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, जनसेवा विद्या विहार हाई स्कूल, द आर्यन स्कूल, सर्वपल्ली राधा कृष्णन लैब स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, वैश्य मॉडल सी.से. स्कूल, केएम पब्लिक स्कूल, लिटिल हर्ट पब्लिक स्कूल, हलवासिया विद्या विहार स्कूल, टीआईटी सी.सै. स्कूल, पंडित सीता राम शास्त्री स्कूल, शिशु भारती हाई स्कूल, जी लिट्रा स्कूल, राइजिंग स्टार स्कूल, ब्राईट स्टार स्कूल, जीडी गोयंका स्कूल शामिल होंगे।
29 नवंबर को लोक गायक बाली शर्मा और 30 नवंबर को ओम दुरेजा देंगे प्रस्तुति
गीता महोत्सव में प्रसिद्घ कलाकर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। हरियाणा के सुप्रसिद्घ लोक गायक एवं हिंद केसरी बाली शर्मा 29 नवंबर को अपनी प्रस्तुति देंगे तथ 30 नवंबर को शहर के ओम म्यूजिकल गु्रप के ओम दुरेजा द्वारा भजनों की भाव विभोर करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
गीता महोत्सव में तीनों दिन होगा प्रसाद वितरण- दिखाई देगा स्वदेशी मेला
गीता महोत्सव में जहां एक तरफ विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण व शहरी द्वारा स्वदेशी मेला भी लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की वस्तुएं का प्रदर्शन किया जाएगा। गीता महोत्सव में प्रतिदिन भंडारे व प्रसाद का भी वितरण होगा।

