Bank Holiday: आज 21 अप्रैल को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें इसकी बड़ी वजह?

Bank Holiday: आज सोमवार के दिन सभी बैंकों में अवकाश रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, आज 21 अप्रैल को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जाने RBI ने आज की छुट्टी क्यों दी है। जानिए किन-किन राज्यों में आज बैंक बंद रहने वाले हैं।
21 अप्रैल को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
सोमवार 21 अप्रैल को त्रिपुरा में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि त्रिपुरा के अलावा बाकि सभी राज्यों बैंक खुल रहेंगे। बैंक ब्रांच बंद हने के बाद बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM सर्विस जारी रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे भेजने, बिल भरने और दूसरे डिजिटल बैंकिंग का काम कर सकते हैं।
गरिया पूजा
गरिया पूजा त्रिपुरा राज्य का एक पारंपरिक और फेमस त्योहार है, जिसे खासकर जनजातीय समुदाय बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाते हैं। यह पूजा हर साल बैशाख माह में की जाती है और देवी गरिया को समर्पित होती है, जो समृद्धि, फसल और खुशहाली की देवी मानी जाती हैं।
अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
21 अप्रैल (सोमवार) – त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गरिया पूजा, जो एक आदिवासी त्योहार है, मनाई जाएगी।
29 अप्रैल (मंगलवार) – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।
30 अप्रैल (बुधवार) – कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा