Bank Holiday : कल सभी बैंक रहेंगे बंद, जाने इसकी वजह ? 

 
कल सभी बैंक रहेंगे बंद, जाने इसकी वजह ? 

Bank Holiday : अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप इसे जल्दी से निपटा ले। क्योंकि  कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 27 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि बैंक कल दो राज्यों में बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने शुक्रवार 27 जून को छुट्टी क्यों दी है।

27 जून को रथयात्रा के मौके पर ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। रथ यात्रा के मौके पर ओडिशा और मणिपुर में बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह त्योहार ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। मणिपुर में इसे कांग नाम से जाना जाता है और वहां भी यह त्योहार धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस दिन सरकारी छुट्टी के कारण इन राज्यों के सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।Bank Holiday