Jal Ghar Inauguration 847 Lakh News 2026: कुंगड़ में 847 लाख के जल घर का उद्घाटन: विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि बोले- मूलभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

बवानी खेड़ा के कुंगड़ में 847 लाख रुपये के जल घर का विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि व डीसी ने उद्घाटन किया। जानें 31 जल घरों की योजना।
 
Bhiwani news today Hindi

लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता: कपूर सिंह वाल्मीकि 

लोगों की सेवा करना ही मेरा फर्ज है : कपूर सिंह वाल्मीकि

कुंगड़ में में 847 लाख रुपए की लागत से बने जल घर का  विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि व डीसी साहिल गुप्ता ने किया उद्घाटन 

बवानी खेड़ा, 21 नवंबर। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि लोगों को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है। बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध करवाने क़ी एक और कड़ी में गांव कुंगड़ के लिए 847 लाख (8 करोड़ 47 लाख रुपये) की लागत से जल घरों का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि हल्के में  विधानसभा क्षेत्र में 31 जल घरों का निर्माण/ जीर्णोद्धार करवाया जा है, जिनसे हजारों परिवारों को अब शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। वाटर टैंक के उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक के अलावा डीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम महेश कुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार, कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ मौजूद रहे। इस दौरान  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैंनी और केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा कपाल मोचन मेले के उद्धघाटन समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। 

अपना संदेश देते हुए विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि लोगों की “सेवा करना ही उनका फर्ज है। लोगों को पीने के पानी का समाधान करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि बवानी खेड़ा के किसी भी गांव में पानी की किल्लत नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था, गर्मियों में तो हालात और बिगड़ जाते थे। अब नए जल घर बनने से, नई पाइपलाइन बिछने से और पुराने जल घरों की मरम्मत होने से इस समस्या का स्थाई समाधान हो रहा है।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल घरों में पानी की सप्लाई नियमित रहे। पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच हो। किसी भी गांव से पानी की शिकायत आए तो तुरंत समाधान हो उन्होंने कहा कि बवानी खेड़ा का विकास ही उनका संकल्प है और पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के कामों को आगे भी इसी तेजी से करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ काम कर रही है। इसी संकल्प को बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में धरातल पर उतारा जा रहा है।

विधायक ने बताया कि  विधानसभा क्षेत्र में 31 जल घरों को मजबूत किया गया है। इन जल घरों के माध्यम से हर घर तक तक पीने के पानी की सप्लाई पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी भी गांव, ढाणी और मोहल्ले में पानी की किल्लत न रहे।

उन्होंने कहा कि जल घरों में पानी की सप्लाई नियमित रखने, पानी की गुणवत्ता की जांच करवाने और किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विधायक ने कहा कि विकास का मतलब सिर्फ सड़क और बिल्डिंग नहीं, बल्कि लोगों की बुनियादी जरूरत पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा को पूरा करना है। हल्के  में यही संकल्प लेकर काम हो रहा है और आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर सबडिविजनल अभीयंता जय वर्मा, विजय शर्मा, अक्षय बल्हारा, सरपंच रोहित गोयत, सरपंच प्रतिनिधि नवीन गोयत, पूर्व सरपंच सुखवेंदर गोयत, अनिल तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।