PM Shri School Bawani Khera: वीर शहीद गुलाब सिंह पीएमश्री स्कूल पहुंचे डिप्टी सीईओ, सफाई और लैब व्यवस्था से दिखे संतुष्ट
जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल ने बवानीखेड़ा के वीर शहीद गुलाब सिंह पीएमश्री स्कूल में सफाई, लैब और मिड-डे-मील व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी से शिक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार होता है: डिप्टी सीईओ
डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल ने बवानीखेड़ा कस्बा स्थित वीर शहीद गुलाब सिंह पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बवानीखेड़ा, 27 अक्टूबर। जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल ने मंगलवार को कस्बा स्थित वीर शहीद गुलाब सिंह पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल लैब, सफाई व्यवस्था, खेल मैदान, पानी, शौचालयों की स्वच्छता आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए श्री दलाल ने बताया कि स्कूल की सफाई व्यवस्था दुरूस्त मिली। स्कूल में पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल का प्रबंध था। इसी प्रकार से स्कूल में लैब और पुस्तकालय की व्यवस्था भी सही पाई गई। यहां पर बच्चों के बैठने के साथ-साथ शिक्षण सामग्री भी उपयुक्त थी। इसके साथ ही मिड-डे-मील की व्यवस्था ठीक पाई गई।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी से शिक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार होता है। स्कूल प्रबंधन को चाहिए कि विद्यार्थियों की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक दायित्वों के साथ जोड़ना जरूरी है।