Bawani Khera Robbery Case: दुर्जनपुर गांव में वृद्ध महिला से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

भिवानी के दुर्जनपुर गांव में वृद्ध महिला से आभूषण लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी।
 
elderly woman assaulted robbed Haryana

थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने गांव दुर्जनपुर में रात के समय घर में घुसकर वृद्ध महिला से सोने की बालियां व गले की तबीजी लूटने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को संगीन अपराधों की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने गांव दुर्जनपुर में रात के समय घर में घुसकर वृद्ध महिला से आभूषण लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बलराज निवासी दुर्जनपुर ने थाना बवानी खेड़ा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात के समय उसकी माताजी घर में सोई हुई थीं। सुबह उठकर देखा तो उसकी माताजी चोटिल अवस्था में चारपाई पर पड़ी हुई थीं तथा उनके गले से सोने की तबीजी और कानों से सोने की बालियां गायब थीं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की नीयत से घर में घुसकर उसकी माताजी को चोट पहुंचाकर आभूषण चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई।

दिनांक 11.09.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस टीम ने एएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू उर्फ अनिल पुत्र बलवान निवासी दुर्जनपुर तथा नरेंद्र उर्फ टिंकू पुत्र महिपाल निवासी दुर्जनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

अन्य वारदातों का भी हुआ खुलासा:

पुलिस द्वारा प्राथमिक पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में गांव जीताखेड़ी में खेत में बने एक मकान में अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

इसके अतिरिक्त आरोपी छोटू उर्फ अनिल ने दिनांक 08 सितंबर 2026 को बवानी खेड़ा-तोशाम रोड पर खेत में काम कर रही एक वृद्ध महिला से सोने की नाक की तिल्ली एवं कानों के सोने के बाले छीनने की वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपियों की आर्थिक स्थिति:

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी छोटू उर्फ अनिल खेती-बाड़ी का कार्य करता है, जबकि आरोपी नरेंद्र उर्फ टिंकू मजदूरी करता है। दोनों आरोपी आर्थिक तंगी के चलते चोरी एवं लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान सामने आने वाली अन्य वारदातों तथा लूटे/चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।