Kalinga Bhivani Update: 12 गांव जनकल्याण सेवा समिति की बैठक, सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर दिया जोर

भिवानी के गांव कलिंगा में सर्व ब्राह्मण समाज-12 गांव जनकल्याण सेवा समिति की सभा में एकराम शास्त्री व पंडित होकमचन्द शर्मा को सम्मानित किया गया।

 
Krishna Kumar Subedar Kalinga

गांव कलिंगा में सर्व ब्राह्मण समाज-12 गांव जनकल्याण सेवा समिति की सभा आयोजित, विभूतियों का किया गया सम्मान

भिवानी, 13 अक्तूबर : जिला के गांव कलिंगा में एकराम शास्त्री के निवास स्थान पर सर्व ब्राह्मण समाज-12 गांव जनकल्याण सेवा समिति की सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता समिति के प्रधान कृष्ण कुमार सूबेदार ने की। सभा के शुभारंभ पर उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रधान कृष्ण कुमार सूबेदार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत समिति की ओर से एकराम शास्त्री तथा पंडित होकमचन्द शर्मा को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभा में वक्ताओं ने एकराम शास्त्री के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान प्रतिभा, वेद-शास्त्रों के ज्ञाता, कर्मठता और अत्यंत शील स्वभाव के धनी रहे हैं। वे अपने समय में कबड्डी और कुश्ती के उच्च स्तर के खिलाड़ी भी रहे हैं। वक्ताओं ने उल्लेख किया कि वे जिस भी विद्यालय में कार्यरत रहे, वहां के विद्यार्थियों ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा और सादगी भरे व्यक्तित्व को देखकर उन्हें अपना आदर्श बनाया। सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रधान कृष्ण कुमार सूबेदार ने कहा कि समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है कि हम सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करें और महापुरुषों व आदर्शवादी व्यक्तियों के पदचिन्हों पर चलें।

हमारी युवा पीढ़ी को वेदों, संस्कारों और खेलों से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। सभा में अन्य सदस्यों ने भी कुरीतियों को दूर करने को लेकर अपने-अपने विचार रखे तथा महान आदर्शवादी व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरियाणा ब्राह्मण समाज जिला रोहतक के अध्यक्ष रमेश सरपंच, ब्राह्मण सभा हरियाणा के भिवानी जिला अध्यक्ष कर्मबीर शर्मा, समिति संरक्षक जितेंद्र शर्मा, हरज्ञान शर्मा, कृष्ण कुमार बामला,  हरिओम शास्त्री, राशरण सिरसा घोघड़ा, राजपाम शर्मा सैय, मामनराम सैय, मनीराम बामला, राजबीर शर्मा कलिंगा, जय किशन शर्मा, तेजपाल पहलवान, राजेंद्र शर्मा, मोहती शर्मा, धीरू शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, बुल्ला, रणबीर शर्मा, सुरेश शर्मा प्रधान, सुंदर बीडीसी सदस्य, देवीराम शर्मा, बिन्नु शर्मा, प्रवीण शास्त्री सहित अनेक गणामन्य लोग मौजूद रहे।