के. पी. एम. के नवनिर्वाचित प्रधान का किया
भव्य स्वागत,

कटरोड़ पक्का महासभा (KPM) के नवनिर्वाचित प्रधान बृजेश महतानी का भिवानी में भव्य स्वागत। चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने की 'केपीएम चौक' बनाने की घोषणा।
 
बृजेश महतानी केपीएम प्रधान
शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्थाओं में से एक कटरोड़ पक्का महासभा के नवनिर्वाचित प्रधान बृजेश महतानी का उनकी टीम सहित के. पी. एम. अस्पताल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के द्वारा बृजेश महतानी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक हर्षदीप डुडेजा ने के. पी. एम. अस्पताल के वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र चौधरी और सचिव तरसेम चौधरी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भवानी प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि भिवानी ने शिरकत की और समाज द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने के पी. एम. चौक बनाए जाने की घोषणा की।
केपीएम के कार्यक्रम में शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें राजकुमार डुडेजा , नवीन कुमार गिड्डू, नरेश आहूजा, सत्यकरण चावला, विनोद मिर्ग, पदम सिंह चौहान, संजय कामरा,प्रेम धमीजा और ओमप्रकाश मेहता शामिल रहे।
इस अवसर पर के. पी. एम. के उपप्रधान किशोरी लाल नागपाल, खजांची सतीश मिधानी, प्रदीप गेड़ा तथा संगठन सचिव कमल डुडेजा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय दुआ, धीरज कटारिया, आंचल अरोड़ा, गणपत जसूजा, अशोक बजाज, सुदर्शन चांदना, सुभाष बजाज तथा प्रदीप मेहता का विशेष योगदान रहा।