BRCM Behal NCC Camp Bhiwani: कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन ने बीआरसीएम बहल में एनसीसी कैडेट्स को किया संबोधित

11 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी द्वारा बीआरसीएम बहल में आयोजित ट्रेनिंग कैंप के दूसरे दिन कर्नल रितेश रंजन ने कैडेट्स को संबोधित किया।
 
एनसीसी कैडेट्स अनुशासन राष्ट्रसेवा

कर्नल रितेश रंजन ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

भिवानी, 18 अगस्त 2026। 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी, भिवानी द्वारा बीआरसीएम बहल में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज कमान अधिकारी एवं कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश रंजन ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए शिविर के ओपनिंग एड्रेस में अनुशासन, समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता तथा राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कर्नल रितेश रंजन ने कैडेट्स का आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान होने वाली विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लें। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को देश के जिम्मेदार एवं अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

ओपनिंग एड्रेस के दौरान शिविर में डिप्टी कमांडेंट कर्नल एंटोनी सेल्वम, सूबेदार मेजर डी. गोपालन कृष्णा, कैप्टन अनिल तंवर, लेफ्टिनेंट सोमवीर, प्रशिक्षण अधिकारी, सूबेदार लोकेश तथा क्वार्टरमास्टर सूबेदार हरिराम सहित अन्य सैन्य एवं प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, नेतृत्व प्रशिक्षण तथा विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, साहस, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।