Mukesh Kumar Arrested Hisar News 2026: भिवानी में 125 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामला: दूसरा आरोपी हिसार से गिरफ्तार, गाड़ी चलाने के मिले थे 20 हजार रुपये
भिवानी में 125 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी हिसार से गिरफ्तार, गाड़ी चलाने के मिले थे 20 हजार रुपये,
भिवानी पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में थार गाड़ी से 124 किलो 950 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को गांव मंडोली खुर्द में कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया गया था। पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त लाने की बात सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने 24 नवंबर को दूसरे आरोपी मुकेश कुमार को हिसार से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, मुकेश को तस्करी के दौरान गाड़ी चलाने के बदले 20 हजार रुपये मिले थे। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।