Bhiwani Cable Monitoring Committee: लोकल केबल टीवी पर पैनी नजर, भ्रामक व भड़काऊ सामग्री दिखाने वालों की खैर नहीं

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में केबल नेटवर्क निगरानी कमेटी की बैठक। केबल नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के आदेश।
 
भिवानी जिला प्रशासन समाचार

लोकल केबल टीवी चैनलों पर केबल नेटवर्क निगरानी कमेटी की है पैनी नजर: एडीसी

केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम-1995 के नियमों की अवहेलना की तो होगी सख्त कार्रवाई : एडीसी

 एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित हुई केबल नेटवर्क निगरानी कमेटी की समीक्षा बैठक

भिवानी, 26 अगस्त। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर स्थित उनके कार्यालय में लोकल केबल टेलीविजन नेटवर्क मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी श्री करवा ने निर्देश देते हुए कहा कि लोकल केबल चैनल की सही ढंग से निगरानी की जाए। कमेटी के पास आने वाली शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में डीआईपीआरओ सुरेन्द्र सिंगल ने लोकल केबल चैनल आदि की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

एडीसी श्री करवा ने कहा कि केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम 1995 के तहत दिए गए नियमों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अनाधिकृत रूप से चैनल नहीं चलना चाहिए। यदि कोई लोकल केबल टेलीविजन नेटवर्क चलाने वाला नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। लोगों को लोकल केबल टेलीविजन नेटवर्क मॉनिटरिंग कमेटी के बारे में जागरूक किया जाए ताकि नागरिक लोकल केबल या उस पर प्रसारित होने वाले तथ्यता से संबंधित शिकायत दे सकें।

एडीसी ने कहा कि केबल पर प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम भ्रमित करने वाले न हों। प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रमों में जाति, धर्म, भाषा या अन्य किसी भी प्रकार से समाज को हानि पहुंचाने वाली, भडक़ाऊ या किसी भी प्रकार की गलत या तथ्यहीन सामग्री प्रसारित न हो। उन्होंने बताया कि नागरिक लघु सचिवालय स्थित निगरानी कमेटी के सदस्य सचिव डीआईपीआरओ कार्यालय में व डीआईपीआरओभिवानीएटदारेटजीमेल.कॉम पर शिकायत दे सकते हैं, जिसको कार्रवाई के लिए बैठक में रखा जाएगा।

बैठक के दौरान दूरदर्शन से संवाददाता इद्रवेश दूहन ने लोकल पर प्रसारित होने वाले चैनल की दृश्यता साफ  होनी चाहिए। इसके अलावा सरकारी योजनाओं पर आधारित समाचार प्रसारित हों ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बैठक केदौरान लोकल केबल टेलीविजन नेटवर्क मॉनिटरिंग कमेटी के  सदस्य राजीव गांधी कॉलेज प्राचार्य त्रिलोकचंद, पुलिस विभाग से नफे सिंह, इंद्रवेश दूहन व मातृशक्ति संगठन से ऋतु बंसल मौजूद रही।